पीओ को ग्रामीणो ने धोया

धनबादः झरिया में कोलियरी के पीओ को ग्रामाणो ने जमकर धोया। यह मामला बीसीसीएल के पूर्वी झरिया क्षेत्र अंतर्गत मोहलबनी कार्य स्थल पर सुदामडीह एएसपी कोलियरी क्षेत्र की बतायी जा रही है जहां पीओ अनील कुमार पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीओ अनील कुमार को डंडे से जोरदार पिटाई का दिया गया। मारपीट में पीओ को काफी चोटें आई हैं।

तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची

मामला तनावपूर्ण देखते हुए पाथरडीह थाना, भौरा, जोरापोखर थाना की पुलिस पहुंच गई। घटना को लेकर पीओ ने सुदामडीह थाना में चंदन लाल महतो, केतन महतो और विजय महतो के खिलाफ शिकायत की है। पीओ अनील कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा चिन्हित कर परियोजना का ओबी डंप किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में भी त्वचा करेगा Glow, अगर अपनाएंगे ये तरीके…. 

पहला ट्रिप ही ओबी गिराया गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने रोक लगा दिया। हम वापस जाने लगे इसी बीच ये लोग हमारे साथ मारपीट करने लगे और गाड़ी पर भी पथराव किया। इधर ग्रामीणों ने सुदामडीहा थाना पहुंच कर अपनी बात रखी। ग्रामीणों का कहना है यह जमीन रैयती है बीसीसीएल अपनी मनमानी कर रही हैं।

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...