रांची: जेएसएससी की ओर से जेई की परीक्षा ली गई थी. बता दे की सितंबर अक्टूबर के महीने में अभ्यर्थियों को जेई परीक्षा देने का मौका मिला था इससे पहले भी तीन बार जेई की परीक्षा आयोजित हुई थी.
लेकिन पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. उसके बाद नियोजन नीति रद्द होने के बाद की परीक्षा एक और बार रद्द हुई थी अब जब परीक्षा ली गई है तो परिणाम सामने नहीं आए हैं.
इसको लेकर लगातार अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं jssc कार्यालय पहुंच कर अभ्यर्थियों ने कई बार जेएसएससी कार्यालय का घिराव किया है लेकिन jssc के अध्यक्ष नीरज सिन्हा से अब तक मुलाकात नहीं हो पाई है अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि कैलेंडर के हिसाब से परिणाम दिसंबर माह में ही जारी होना था लेकिन अब तक परीक्षा के परिणाम सामने नहीं आए हैं अभ्यर्थियों ने कहा है कि अगर 26 जनवरी को नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा तो अभ्यर्थी एक बार फिर से आंदोलन करेंगे.


















