पति पर मां से अलग रहने का दबाव नहीं बना सकती पत्नी-झारखंड हाईकोर्ट

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि पत्नी पति पर अपनी मां को छोड़कर अलग रहने का दबाव नहीं बना सकती है। कोर्ट ने यह फैसला दुमका फैमिली कोर्ट के एक मामले पर सुनवाई करते हुए यह फैसला  सुनाया है।

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का लगाया था आरोप

मालूम हो कि दुमका फैमिली कोर्ट में पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था जबकि पति ने इस आरोप से इंकार करते हुए पत्नी पर उसके मां और दादी से अलग रहने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें- पाकुड़ में हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन

जिसके बाद कोर्ट ने पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 30 हजार रुपए और बेटे के लिए 15 हजार रुपए देने का आदेश दिया था।

गुजारा भत्ता देने से इंकार कर सकता है पति

जिसके बाद इस फैसले को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

झारखंड हाईकोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि पत्नी पति पर अलग रहने का दबाव नहीं बना सकती है।

ये भी पढ़ें- मतदाता दिवस पर न्यायाधीशों ने ली शपथ 

यदि पत्नी मां से अलग रहने का दबाव बनाती है तो पति गुजारा भत्ता देने से इंकार कर सकता है। पति को अपनी मां और दादी की सेवा करना अनिवार्य है। इस पर पत्नी को अलग रहने की जिद नहीं करनी चाहिए।

Bihar Flood Relief: BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3...

 बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

JAC Result 2026: मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख...

Ranchi Fraud: दुबई में नौकरी के नाम पर युवती को बंधक...

रांची की युवती को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर UAE भेजने और दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है। परिवार...