बिहार में सियासी उलटफेर की अटकलों के बीच तेजस्वी पर क्या बोले नीतीश कुमार, जानिए

बिहार में सियासी उलटफेर की अटकलों के बीच आज राजभवन में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे। इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया के सावल का जवाब दते हुए कहा कि जो नहीं शामिल हुए हैं उन्हीं से पूछिए। सियासी गलियारे में कयासबाजी है कि बिहार में जदयू और आरजेडी के बीच तल्खियां इतनी बढ़ गयी हैं कि महागठबंधन की सरकार गिरना तय माना जा रहा है।

बता दें कि इस कार्यक्रम में जेडीयू के कई नेता शामिल हुए, लेकिन आरजेडी की तरफ से मात्र एक नेता आलोक मेहता शामिल हुए। वे भी थोड़ी देर बाद कार्यक्रम के बीच से ही निकल गये। इस कार्यक्रम में तेजस्वी के लिए भी कुर्सी लगी हुई थी। उनके नहीं आने के बाद उनके नाम के बोर्ड को हटाया गया। इसको लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी और तेज हो गयी है।

बिहार में सियासी उलटफेर की अटकलों के बीच :

वहीं सियासी गलियारों में चर्चा है कि लालू यादव अब आर या पार के मूड में हैं। नीतीश कुमार से इस पर स्पष्ट जवाब चाहते हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश और लालू–तेजस्वी के बीच बातचीत बंद है। इस बीच आरजेडी ने शनिवार दोपहर को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...