युवती की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास

रांची: थाना क्षेत्र स्थित हातमा जंगल के पास शनिवार को एक युवती का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है.

काले रंग की जींस व जैकेट और ब्लू रंग का जूता पहने युवती के शव की पहचान नहीं हो पायी है.

पुलिस के अनुसार, शव के चेहरे पर चोट के निशान हैं. साथ ही उसका चेहरा व शरीर का अगला हिस्सा जला हुआ है.

पुलिस को आशंका है कि मारपीट कर युवती की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गयी. घटना को शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अंजाम दिये जाने की आशंका है. जंगल में युवती का शव जलते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना मांडर पुलिस को दी थी.

सूचना पर पूर्वाह्न 11 बजे जब पुलिस पहुंची थी तब शव से धुआं उठ ही रहा था. पुलिस ने शव पर पानी डालकर आग बुझायी. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवती काले रंग का जैकेट पहने हुए थी जो पूरी तरह जल चुका था. उसके बाएं हाथ में मौली धागा बंधा था.

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्का मोड़ स्थित रंगोली स्वीट का केक का डिब्बा, केक का कुछ हिस्सा, डिस्पोजल ग्लास, माचिस व पतला पाइप बरामद किया है. संभावना है कि घटनास्थल पर बर्थडे पार्टी मनाने के बाद युवती की हत्या की गयी है और किसी वाहन से पेट्रोल निकालकर सबूत मिटाने के लिए उसे जला दिया गया.

इधर, घटना की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी भोला प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया था. साथ ही मामले का खुलासा के लिए टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है.

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...