रांचीः चंपई सोरेन की नई सरकार ने विधानसभा में आज विश्वास मत हासिल कर लिया। विधानसभा में हुई विश्वास मत के प्रस्ताव के लिए हुई वोटिंग में चंपई सरकार की सरकार के पक्ष में 47 वोट पड़े हैं जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े।
आज हुई वोटिंग में निर्दलीय विधायक ने सरयू राय ने तटस्थ रहे। उन्होंने पक्ष ना ही विपक्ष किसी के भी पक्ष में वोट नहीं किया। सत्ता पक्ष के एक विधायक रामदास सोरेन बीमार होने की वजह से विश्वास मत में शामिल नहीं हुए।
इस तरह से चंपई सोरेन की नई सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 6 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।


















