मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत, सप्ताह में एक दिन बीमार पत्नी से मिल सकेंगे

दिल्ली. कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत मिली है। उन्हें उनकी बीमार पत्नी से मिलने की कोर्ट ने अनुमति दे दी है। अब वे सप्ताह में एक दिन अपनी पत्नी से कस्टडी पैरोल में मिल सकेंगे। इसको लेकर कोर्ट ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया पिछले करीब एक साल से जेल में बंद है। उन्हें इस घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। तब से वे जेल में ही है। इस बीच उन्होंने कई बार जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की, लेकिन उनकी जमानत स्वीकार नहीं की गयी। इसके बाद उन्होंने बीमार पत्नी से मिलने के लिए कोर्ट से अर्जी की थी। इस पर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इजाजत दे दी है।

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही इसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ईडी ने पांच बार समन जारी कर चुका है, लेकिन केजरीवाल ने इसे नजर अंदाज किया है।

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...

Palamu Karam Puja Accident: करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी...

Palamu Karam Puja Accident: करम पर्व की खुशियां बुधवार की सुबह उस समय मातम में बदल गयीं, जब करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी...

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...