सासाराम : सासाराम में आज राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर रोहतास जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सचिन मिश्रा ने बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से मोटर व्हीकल अधिनियम से जुड़े मामलों के निष्पादन में गति लाने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसके निपटारे पर चर्चा किया गया।
इस बैठक में विभिन्न मोटर व्हीकल से संबंधित इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, स्थानीय अधिवक्ता एवं यातायात परिवहन विभाग के भी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से यह चर्चा किया गया कि अगले महीना के नौ मार्च को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निराकरण किया जा सके। जिसको लेकर विभिन्न कोर्ट में चल रहे वाद को लोक अदालत के माध्यम से ससमय निपटाया जाए।
अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


