भाजपा व जदयू का गठबंधन अवसरवादी है – करुणा सागर

जहानाबाद :  गठबंधन अवसरवादी है – जहानाबाद आईपीएस से राजद के प्रवक्ता बने करुणा सागर आगामी चुनाव को लेकर जिले का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह घोसी के डहरपुर वीरपुर इत्यादि गांव का दौरा किया एवं आम लोगों के साथ साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। इसी दौरान उन्होंने ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा एवं जदयू की सरकार अवसरवादी की सरकार है। यह सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी और अपने ही कारनामों के कारण यह सरकार गिर जाएगी।

गठबंधन अवसरवादी है

उन्होंने कहा कि सरकार बनेगी कुछ दिन हुए हैं लेकिन जीतनराम मांझी मंत्रिमंडल को लेकर नाराजगी प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि मुझे एक रोटी से पेट नहीं भर रहा है। इसे प्रतीत होता है कि सरकार के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। वहीं चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमला करते रहे हैं इस सरकार को कैसे समर्थन करेंगे इसलिए राजद के लोग खेल नहीं करेंगे। उनके अपने सहयोगी दल ही खेल करने के लिए आतुर हैं।

जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि महागठबंधन की सरकार में हम तनाव में थे तो उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बहुत अच्छे से चल रही थी। लेकिन नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बने हैं। इसीलिए उनको बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसीलिए कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। इसलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं उनके पास सरकार से हटाने के लिए कोई मुद्दा नहीं था इसलिए झूठ-मूठ मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपनी बोझ के तले दबा हुआ है और गठबंधन अवसरवादी है जिसके कारण यह सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...

अब BJP को ‘Math’ पढ़ाएंगे केसी सिन्हा, जन सुराज के कई...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जन सुराज...