12 घंटे के अंदर बाइक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार

रोहतास : बीते दिनों जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत खराडी नहर पुल के समीप एक युवक के साथ मारपीट कर बाइक लूटने की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया।

मामले में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत खराडी नहर पुल के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराध कर्मियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर नोखा थाने में एफआईआर दर्ज की गई और छापेमारी के क्रम में बाइक की बरामदगी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अपराध में शामिल तीन आरोपियों को अगरेर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है जबकि एक युवक को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सोनू कुमार उर्फ राजा, निर्मल कुमार उर्फ भोला, साहेब कुमार एवं ऋषिकेश कुमार उर्फ राजा शामिल है। वहीं इनके पास से दो मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भर बिहार की पहचान, गांव-कस्बों में बढ़...

पटना : प्रदेश में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एक वरदान की तरह साबित हो रही...

Hazaribagh के नए SP बने Aman Kumar, पुराने पुलिस कप्तान ने...

Hazaribagh: झारखंड में बड़े स्तर पर IAS IPS का तबादला किया गया है इसी क्रम में हजारीबाग में भी पुलिस अधीक्षक का तबादला हुआ...

मधेपुरा प्रशासन सख्त, प्रमंडलीय आयुक्त ने दी चेतावनी, कहा- पेंडिंग फाइलें...

मधेपुरा : मधेपुरा समाहरणालय में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई। जब प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। आयुक्त ने...

न्याय की राह हुई आसान : ‘दीदी अधिकार केंद्र’ सुलझा रहा...

पटना : समूहों के रूप में काम कर रहीं जीविका दीदियों को अब अपनी समस्या समाधान और हक की रक्षा के लिए इधर-उधर भटकने...

Vinoba Bhave University में एबीवीपी का ‘छात्र हुंकार’ प्रदर्शन: शैक्षणिक कुव्यवस्था...

Hazaribagh: हजारीबाग में Vinoba Bhave University (विभावि) में व्याप्त शैक्षणिक कुव्यवस्था और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img