12 घंटे के अंदर बाइक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार

रोहतास : बीते दिनों जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत खराडी नहर पुल के समीप एक युवक के साथ मारपीट कर बाइक लूटने की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया।

मामले में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत खराडी नहर पुल के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराध कर्मियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर नोखा थाने में एफआईआर दर्ज की गई और छापेमारी के क्रम में बाइक की बरामदगी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अपराध में शामिल तीन आरोपियों को अगरेर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है जबकि एक युवक को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सोनू कुमार उर्फ राजा, निर्मल कुमार उर्फ भोला, साहेब कुमार एवं ऋषिकेश कुमार उर्फ राजा शामिल है। वहीं इनके पास से दो मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध नारी सशक्तिकरण के मार्ग...

Jharkhand:  भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे नारी...

24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र, CM सम्राट पेश...

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। 24 अप्रैल को आयोजित इस सत्र में...

Lohardaga में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, संदीप कुमार मीणा बनें नए उपायुक्त;...

Jharkhand: झारखंड सरकार ने कई जिलों के डीसी एसपी का तबादला कर दिया है। झारखंड के लगभग 65 अधिकारियों का तबादला किया गया है...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक कंटेनर से भारी मात्रा में जानवर...

गयाजी : गयाजी जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक बजे कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से...

Ranchi School Van Safety: बच्ची से गलत हरकत के बाद SSP...

रांची में 3 साल की बच्ची से स्कूल वैन चालक की गलत हरकत के बाद SSP ने सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img