Big Breaking : चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हाराव व वैज्ञानिक स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर तीनों नेताओं को बधाई दी है। जयंत चौधरी ने दादा और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के ऐलान पर कहा कि प्रधानमंत्री ने आज दिल जीत लिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...