धीरज साहू से आज पूछताछ

रांची: धीरज साहू से आज पूछताछ की जायेगी. इधर, शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आर्किटेक्ट विनोद सिंह से पूछताछ की गयी.

विनोद सिंह को ईडी ने शनिवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं, ईडी ने शुक्रवार को पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू का मोबाइल फोन का डाटा जांच के लिए लिया.

इसे भी देखे: 11 से 15 तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

ईडी ने दिल्ली स्थित पुर्व मुख्यमंत्री के आवास से जब्त कार के सिलसिले में पूछताछ के लिए सांसद धीरज साहू को समन भेज कर 10 फरवरी को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था.

ईडी ने कुछ दिन पहले कोलकाता में प्रेमनाथ अग्रवाल के घर पर छापामारी की थी। छापामारी के दौरान गुरूग्राम स्थित एक आलीशान फ्लैट पर छापा मारा था.

इसे भी देखे: हत्या या हादसा ! JBKSS कार्यकर्ता के मौत पर रांची में सड़क जाम

अग्रवाल ने इसे अपना कार्यालय बताया था, जबकि वहां मौजूद केयर टेकर ने फ्लैट को सांसद धीरज साहू का बताया था. अग्रवाल के बेटे योगेश ने दिल्ली से कार जब्त होने के बाद एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था.

इस व्हाट्सऐप ग्रुप से मिली जानकारी और गुरुग्राम स्थित फ्लैट से जब्त दस्तावेज के मद्देनजर सांसद को समन जारी किया है.विनोद सिंह से व्हाट्सऐप मैसेज के संबंध में हुई पूछताछ इडी ने आर्किटेक्ट विनोद सिंह को समन भेज कर नौ फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था.

शुक्रवार को उस से पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान उसकी और पारिवारिक सदस्यों की आमदनी और संपत्ति से संबंधित सवाल पूछे गये.व्हाट्सऐप मैसेज को दिखा कर उससे सवाल पूछे गये.

इसके अलावा उसके मोबाईल से निकाले गये निकाले गये.पूछताछ के दौरान उसने व्हाट्सऐप मैसेज से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिये.

जबकि, कुछ को टालने की कोशिश की. पूछताछ के बाद शुक्रवार देर शाम इडी ने उसे छोड़ दिया और शनिवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...