रांची: ईडी ने शनिवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू को पूछताछ के लिए बुलाया था। वे सुबह 10:55 बजे पहुंचे गए थे।
जांच एजेंसी ने पूछा कि दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर 29 जनवरी को छापेमारी में जो बीएमडब्ल्यू कार मिली थी, वह वहां क्यों और कैसे पहुंची थी। वह किसकी कार है।
धीरज साहू ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि कार वहां कैसे पहुंची। उक्त कार किसके नाम से रजिस्टर्ड है, इस संबंध में धीरज साहू की ओर से जानकारी ईडी को दे दी गई।
ईडी ने उनसे कार के निबंधन में जो पता दिया गया है, उसके संबंध में भी सवाल पूछे। रात 9:40 बजे उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन रविवार को पूछताछ के लिए फिर बुलाया।


















