Commercial Advertisment

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल 12 फरवरी को रांची में

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल 12 फरवरी को रांची आएंगे।

वे राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों की मजबूती व कमजोरियों पर चर्चा करेंगे।

साथ ही सुनील बंसल लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा की तैयारी के 37 बिंदुओं पर जानकारी लेंगे।

वर्तमान में भाजपा के 11 सांसदों के रिपोर्ट कार्ड पर भी बैठक में मंथन होगा।

वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा के कार्यक्रम “चलें गांव की ओर’ की भी जानकारी लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल 12 फरवरी को रांची में

बैठक में लोकसभा चुनाव के सभी क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा सह संयोजक और विस्तारक को बूध स्तर तक की जानकारियों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

संभावना है कि 10 मार्च तक लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी ऐसे में 5 मार्च तक सभी काम दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

उधर, झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दावा किया है कि पार्टी हर सीट के लिए अलग-अलग रणनीतियों पर काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कई पार्टियों के महत्वपूर्ण नेता भाजपा के संपर्क में हैं, जिन्हें समय म पर पार्टी में शामिल कराया जाएगा।

18 और 19 फरवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।

इसमें झारखंड से करीब 220 भाजपा नेता शामिल होंगे। पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भी रहेंगे।

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...