ऑटो व बाइक में जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 7 घायल

रोहतास : रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के कुदरा स्टेट हाईवे पर एक ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक बिट्टू पांडे और दिलीप कुमार की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल कि हालत चिंताजनक बना हुआ है। जबकि ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसमें से तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में बेहतर इलाज हेतु लाया गया है।

बता दें कि मृतक बाइक सवार बिट्टू करनपुरा का निवासी था। वहीं ऑटो सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के जमालपुर थाना अंतर्गत कुलनिया गांव के निवासी हैं। घायल 42 वर्षीय लालमणि देवी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार एवं महेश कुमार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं सुजीत कुमार आदि को भी गंभीर चोट लगी है। बता दे की ऑटो सवार सभी लोग तीर्थ यात्री है तथा चेनारी के गुप्ताघाम से पूजा अर्चना कर लौट रहे थे। वहीं एक और हालत चिंताजनक बना हुआ है।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...