CSP लूटकांड का खुलासा, लूटपाट में संलिप्त 2 अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने एसबीआई बैंक के सीएसपी लूटकांड का खुलासा कर लिया है। वहीं पुलिस ने लूटपाट में संलिप्त दो अपराधियो को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, दो हजार रुपए नकद, एक बाइक, एक जैकेट, एक हेलमेट और जूता भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी सचिन कुमार मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली पूरब टोला का रहने वाला है। जबकि दूसरा अपराधी विकाश कुमार पिपरा खास गांव का निवासी है।

इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बीते दिसंबर माह में श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा स्थित स्टैट बैंक के सीएसपी में अज्ञात अपराधियो ने लूट की घटना का अंजाम दिया था। इस घटना के बाद हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी के टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर दो अपराधी सचिन कुमार और विकाश कुमार को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

बता दें कि घटना में प्रयुक्त मोबाइल, बाइक, जैकेट, एक हेलमेट और दो हजार रुपए बरामद किया है। गिरफ्तार दिनों अपराधी विकाश कुमार और सचिन कुमार मीरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सचिन कुमार पुराना अपराधी है। जो 2023 में आर्म्स एक्ट में जेल भी जा चुका है। तीसरा अपराधी अभी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि एसआईटी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है। सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...