रांची. राज्य में संचालित बीएड, एमएड, बीपीएड व एमपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन जमा होना शुरू हो गया है.
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर जाकर इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित है. प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर काउंसेलिंग के बाद अनुशंसित अभ्यर्थियों का नामांकन शैक्षणिक सत्र 2024- 2025 के तहत संबंधित संस्थानों में लिया जायेगा.
झारखंड राज्य के विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्रों के लिए 85 सीटें आरक्षित रहेंगी,जबकि 15 प्रतिशत सीटें खुली रहेंगी. प्रतियोगिता परीक्षा 21 अप्रैल को होगी.
परीक्षा रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका व पलामू जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी. परीक्षा के चार दिन पूर्व अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश पत्र पर्षद की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.







