सुशील मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- ‘एमएसपी की कानूनी गारंटी पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं’

पटना. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एमएसपी कानून को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का झूठा वादा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी क्यों नहीं दी? उन्होंने कहा कि कानूनी गारंटी के सवाल पर यूपीए सरकार ने संसद में कहा था कि यह व्यावहारिक नहीं है और यदि ऐसा किया गया तो अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी।

सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी को सत्ता में रहने के समय किसानों और उनकी उपज के समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की याद क्यों नहीं आती? साथ ही उन्होंने बिहार में राहुल गांधी की यात्रा को फ्लाप शो बताया और कहा कि सासाराम में पांच हजार लोग भी वंशवादी पार्टी के दो राजकुमारों को देखने-सुनने नहीं पहुंचे।

उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस की गाड़ी राजद ही चला रहा है। राहुल की जीप चला कर तेजस्वी यादव यही जताना चाहते हैं। बेरोजगार होने पर उन्हें कांग्रेस का ड्राइवर बनाना ही बेहतर लग रहा है।

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...