किसानों से कर रहे हैं बातचीत, इस पर राजनीति न करें कांग्रेस- केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा

दिल्ली. एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अलग-अलग मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर आंदोलन खड़ा कर दिया है। इसको लेकर किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच गुरुवार को पांच घंटे तक बैठक हुई। इस बीच केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम किसानों और किसान संगठनों के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे राजनीतिक दृष्टि से ना देखा जाए तो बेहतर है।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘हम किसानों और किसान संगठनों के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे राजनीतिक दृष्टि से ना देखा जाए तो बेहतर है। यदि कांग्रेस इसे राजनीतिक दृष्टि से देख रही है तो उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो विषय आज सामने आ रहे हैं उन पर उन्होंने तब निर्णय क्यों नहीं लिए?’

वहीं इसको लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का झूठा वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी क्यों नहीं दी?

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...