Advertisment

Big Breaking-रेलवे ट्रैक में चार लाश मिलने से मची सनसनी

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रेलवे ट्रैक पर चार लोगों का लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। यह घटना चाईबासा के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केंदपोसी रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ट्रैक पर घटी है। इनमें दो बच्चों के साथ पुरूष और महिला का कटी हुआ लाश रेलवे ट्रैक पर मिला है।

चार लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेकें जाने की सूचना मिल रही है।

एक साथ चार लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। रेलवे ट्रैक पर मिली लाश एक महिला और पुरूष का बताया जा रहा है वहीं एक आठ माह का बच्चा और दूसरा बच्ची डेढ़ साल का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-आखिर क्यों फांसी के फंदे में झूला मासूम

दोनों बच्चों को बोरा में बांध कर रेल पटरी पर फेंका गया था, वहीं महिला को हाथ व पैर रस्सी से बांध कर रखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर अनुमंडल के एसडीपीओ राकेश नंदन मिंज पहुंच कर जांच करने में जुट गये है।इधर मामले की जांच के लिए खोजी कुता और फोरेंसिक जांच दल घटना पहुंच रही है।

 

Khunti  Mob Violence: बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर...

खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई की। एक युवक की मौत...

Air Fare Update: घरेलू उड़ानों का औसत किराया 20.5% बढ़ा, सरकार...

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जून 2026 में 72 घरेलू रूट्स पर औसत हवाई किराया मार्च 2025 की तुलना में 20.5% बढ़...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को CID का समन, भर्ती...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को समन जारी किया है। टीडीपीएल को टेंडर देने, ओएमआर हेराफेरी और...