Advertisment

आखिर क्यों फांसी के फंदे में झूला मासूम

बाघमाराः धनबाद जिले के बाघमारा के कटरा थाना अंतर्गत रामपूजन नगर में एक 10 वर्षीय बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर से सनसनी फैल गयी है। मृतक का नाम सोहम बाउरी उर्फ डुग्गू बताया जा रहा है। मृत बच्चा अपनी माँ के साथ लम्बे समय से किराए के मकान में रहता था।

बच्चे की मौत 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-खेलते हुए बच्चे का अपहरण, ग्रामीणों ने थाना घेरा

काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर हुआ शक

मालूम हो कि उसके पिता का देहांत कुछ साल पहले ही हो चुका है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि शाम में जब काफी देर तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब डुग्गू की माँ ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसी क्रम में पड़ोसियों ने कमरे की खिड़की से देखा कि वह पंखे में फंदे के सहारे लटका हुआ है।

ये भी पढ़ें-कुत्ते को काटकर खाने वाला आदमी दिखा, इलाके में दहशत

आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा गया। हालांकि तबतक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पर कतरास पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश में जुट गई है।

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...