मां सरस्वती की प्रतिमा को युवक ने किया खंडित,युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

रांची: सिदरौल बाजार के समीप किंग स्टार क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल में प्रतिमा विखंडित करने से पूजा समिति के लोग आक्रोश में आ गए।

हुआ यूं कि गुरुवार की रात लगभग 11:30 बजे क्लब के सभी सदस्य पंडाल से अपने-अपने घर चले गए थे।

उस वक्त पूजा पंडाल में कोई नहीं था। कुछ देर बाद सदस्य जब लौटे तो देखा कि मां सरस्वती की प्रतिमा नीचे गिरी हुई है और सिर गायब है।

तुरंत इसकी सूचना नामकुम पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर छानबीन में जुट गई।

कुछ देर के बाद सिदरौल निवासी मंगल लकड़ा हाथ में टांगी लेकर पंडाल की ओर आ रहा था। लोगों ने उससे पूछताछ की तो बताया कि एक युवक उसके घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसे ही खदेड़ते हुए वह यहां पहुंचा है।

इसके बाद वहां के लोगों के साथ पुलिस ने रात में ही छानबीन शुरू की। इस दौरान एक युवक को पैदल जाते देखा गया, उसे आवाज देकर रोका।

जांच की तो उसके जैकेट के अंदर से महिलाओं के कपड़े बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि प्रतिमा का सिर उसके कमरे में है और मंगल के घर में भी उसी ने घुसने का प्रयास किया था।

पुलिस उसे पकड़कर थाना ले गई। खंडित प्रतिमा में मूर्तिकार ने सिर को जोड़ा और पूजा के लिए तैयार किया। युवक सिदरौल में गौरी साह के मकान में पिछले छह महीने से किराएदार के रूप में रह रहा है।

उसका नाम राहुल कुमार सिंह (24) है। वह रामगढ़ दुलमी के हरहत कंडेर गांव का रहनेवाला है। थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया में राहुल की मानसिक स्थिति कमजोर लग रही है।

थाना पहुंची राहुल की बहन ममता ने बताया कि राहुल ने इंटर तक पढ़ाई की है। इस तरह की हरकत उसने पहले कभी नहीं की है।

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...