Advertisment

BJP कार्यालय के बाहर पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, डिप्टी सीएम का कर रहे हैं इंतजार

पटना : बीजेपी कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यर्थी पहुंचकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी Tre-1 और Tre-2 का परीक्षा हो गया है। कल यानी शुक्रवार को Tre-3 का होना है। ऐसे में शिक्षकों का कहना है कि हमारी उम्र के कारण फॉर्म नहीं भरने दिया जा रहा है।

शिक्षकों ने कहा कि Tre-1 के एग्जाम में हमलोग बैठे थे, क्वालीफाई भी कीए थे। लेकिन Tre-2 में ओवर ऐज के कारण नहीं बैठने दिया गया और कल परीक्षा का आखिरी दिन है और हमलोग सड़क पर भटक रहे हैं। बीजेपी कार्यालय में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने आए तो उनके बॉडीगार्ड ने भागा दिया। जब सम्राट चौधरी विपक्ष में थे तब हमलोग की बात करते थे और आज उपमुख्यमंत्री हैं तो हमसे नहीं मिल रहे हैं। हमलोग का आग्रह है कि उम्र को 10 साल और बढ़ाकर परीक्षा फॉर्म भरने दिया जाए।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...

SKIMS India Launch: दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे SKIMS के पहले...

SKIMS India Launch: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड SKIMS अब भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। ब्रांड ने भारत में विस्तार के लिए...