गोपाल मंडल का विवादित बयान, कहा- दारू व लड़की के शौकीन है भागलपुर SP

पटना : बजट सत्र को लेकर बिहार विधानसभा व विधान परिषद में सदन की कार्यवाही चल रही है। सदन में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर बिहार विधानसभा व विधान परिषद में विपक्ष ने सदन के बाहर और अंदर खूब हंगामा किया। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

बिहार विधानसभा के बाहर जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने आज एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक गोपाल मंडल ने गाली-गलौज किया। भागलपुर के गोपालपुर के विधायक हैं। भागलपुर एसपी के खिलाफ खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि भागलपुर एसपी दारू और लड़की के शौकीन हैं। गोपाल मंडल ने लोकसभा चुनाव में भागलपुर से खुद को लोकसभा का प्रत्याशी बताया।

जदयू विधायक ने केके पाठक को लेकर कहा कि वे अच्छे व्यक्ति हैं वह काम करते हैं। उन्होंने टीचर को सुधारने का काम किया है। इसलिए केके पाठक बदनाम हैं। स्कूल का समय 10 से चार बजे तक हो जाएगा। केके पाठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इग्नोर नहीं कर सकते हैं।

एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कभी नहीं होगा। भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा टिकट मेरे पॉकेट में है। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को कई बार जिताया लेकिन इस बार मैं लडूंगा। उन्होंने कहा कि अजय मंडल बीमार चल रहे हैं, बाईपास सर्जरी हुआ है चल नहीं सकते है। अजय मंडल छोटा भाई है। विधानसभा का चुनाव लड़ेगा, गिर जाएगा तो कौन उठाएगा। हम डिसाइड करेंगे हम काम करके दिखाते हैं। सीएम नीतीश कुमार हमारे नेता हैं। मरणोपरांत तक मैं उन्हें नेता मानूगा।

गोपाल मंडल के अलावा लोकसभा का चुनाव भागलपुर से कोई नहीं जीत सकता। मेरे सामने विपक्ष की कोई गिनती नहीं है। तेजस्वी यादव अपना-अपना आजमाइश में लगे हैं। बढ़िया एसपी मिलना चाहिए। एसपी की बदमाशों से संगत है। ब्राह्मण समाज के गुंडा ने बलात्कार किया। सब एसपी का किया धराया है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि...

Bihar Women Schemes 2026: बिहार की बहनें बदलेंगी तकदीर! महिलाओं की...

Bihar Women Schemes 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...