Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने 139 नवनिर्मित पुलिस भवन का किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में रिमोट के माध्यम से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस एवं कारा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 459.52 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 139 भवनों का उद्घाटन तथा 996.53 करोड़ रुपए की लागत से बननेवाले 192 भवनों का शिलान्यास किया। साथ ही कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना जांच एवं मुआवजा भुगतान हेतु परिवहन विभाग की ओर से पुलिस पदाधिकारियों को eDAR सॉफ्टवेयर युक्त 1220 स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री ने सांकेतिक रुप से पांच पुलिस पदाधिकारियों पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, हरिनारायण कुमार, राहुल कुमार एवं खुशबू खातून को स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान किया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस के लिए 419.06 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 114 भवनों का उद्घाटन किया गया। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस के लिए 932.57 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 173 भवनों का शिलान्यास किया गया। साथ ही भवन निर्माण विभाग द्वारा गृह विभाग (कारा एवं सुधार सेवाएं) के लिए 40.46 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 25 भवनों का उद्घाटन किया गया। भवन निर्माण विभाग द्वारा गृह विभाग (कारा एवं सुधार सेवाएं) के लिए 63.96 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 19 भवनों का भी शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास कराया गया है और जो भी बचे हुए कार्य हैं उसे तेजी से पूर्ण करें। सभी पुलिस थानों एवं पुलिस भवनों के ऊपर सोलर प्लेट लगवाएं ताकि सौर ऊर्जा का वहां उपयोग हो सके। सभी पुलिस भवनों एवं थानों को मेंटेन रखें। पुलिस भवन एवं थाना में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस गश्ती निरंतर हो, इसे सुनिश्चित करें। गड़बड़ी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करें।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा कई पुलिस भवनों का निर्माण कार्य किया गया है। पिछले वर्ष निगम का टर्न ओवर 339 करोड़ रुपया था, जो इस वर्ष 500 करोड़ टर्न ओवर रहने की संभावना है। वर्तमान में निगम कुल 2750 करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य कर रहा है। विगत तीन वर्षों में पांच पुलिस केंद्र, स्वाभिमान बटालियन सहित 373 थानों, ओपी की स्वीकृति दी गई है। 545 पुराने थानों एवं ओपी तथा 25 पुलिस केंद्रों में 540 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2008 से अब तक 610 थानों एवं ओपी भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। 327 थानों एवं ओपी भवनों का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में है। नवगछिया पुलिस केंद्र का आज उद्घाटन किया गया है। शेखपुरा एवं किशनगंज पुलिस केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है। अररिया पुलिस केंद्र और गोपालगंज पुलिस केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। मधुबनी एवं मधेपुरा पुलिस केंद्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू है। बगहा पुलिस केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया जबकि पुलिस महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण एवं परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार होम गार्ड एवं अग्निशमन सेवा की पुलिस महानिदेशक शोभा अहोतकर, पुलिस महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार और गृह विभाग की विशेष सचिव के सुहिता अनुपम सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...