प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज खुलासा, शादी के लिए बनाया दबाव तो प्रेमी ने ही प्रेमिका की कर दी हत्या

गढ़वा. जिले में प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा हुआ है। भंडरिया थाना क्षेत्र के मंजरी गांव में एक युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही कर दी थी और शव को झाड़ी में फेंक दिया था। इसका खुलासा आज पुलिस ने कर दिया है।

आज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि गढ़वा जिले के भंडरिया थाना में विगत 19 फरवरी को मंजरी गांव की मंगन सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी का शव का कंकाल एक झाड़ी से बरामद हुआ था। शव में सिर के अलावा सिर्फ आसपास उसके कपड़े एवं चप्पल के अलावा ऐसा कुछ नहीं था, जिससे उसकी पहचान हो सके। परिजनों ने अमृता के कपड़े तथा चप्पल से पहचान किया।

पुलिस ने जब इस मामले का अनुसंधान शुरू किया तो पुलिस को पता चला कि अमृता मेदिनी नगर पलामू में चैनपुर थाना क्षेत्र के लिधकी गांव के प्रमोद चौरसिया के साथ काम करती थी। इसी दौरान प्रमोद तथा अमृता के बीच प्यार हो गया। लगभग 2 वर्षों से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमृता ने प्रमोद पर सात फेरे लेने का दबाव बनाते हुए अपना जीवन उसके साथ बिताने की जब बात करने लगी तो प्रमोद को नागवार गुजरा। इसके बाद प्रमोद ने अमृता के सिर को पत्थर से कुचल-कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी तथा खुद फरार हो गया।

पुलिस ने आज पलामू जिले के चैनपुर से प्रमोद चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद प्रमोद ने पुलिस के सामने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी क्योंकि अमृता का शव जिस झाड़ी से बरामद हुआ था, वहां उसके सिर के अलावा पुलिस के हाथ कुछ और नहीं लगे थे।

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...