18 एकड़ भूमि पर लहलहा रही थी पोस्ते की खेती, पुलिस ने किया नष्ट

रांची: पोस्ते की खेती खूंटी में पहले से ही पांव जमा चुकी है. अफीम तस्करों ने वहां पुलिस प्रशासन के नाक में दम कर रखा है.

तस्करों को मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे अब राजधानी से सटे जंगली इलाके में भी पोस्ते की खेती करने लगे हैं. इसकी सूचना मिलते ही रविवार को प्रशासनिक टीम सतर्क हो गयी, जिसके बाद जोन्हा इलाके में कार्रवाई की गयी.

सिल्ली डीएसपी रनवीर सिंह व एसएसबी कमांडेंट एसडी शेरखाने के निर्देश पर अनगड़ा पुलिस व एसएसबी 26वीं बटालियन ए कंपनी ने संयुक्त अभियान में चलाते हुए सीताफॉल के जंगलों में अवैध तरीके से करीब 18 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया.

पोस्ते की खेती – 

मीण अफीम कारोबारियों के प्रभाव व पैसे की लालच में आकर जंगलों में पोस्ते की खेती करने लगे हैं. रविवार को पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट करने के बाद ग्रामीणों के बीच नशे से दूर रहने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया.

अभियान में कमांडर शशि कुमार, थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रभात कुमार बेक, सहायक उप निरीक्षक तिलक राज, दीपक सिंह, हरदीप सिंह, सुनील कुमार व अनगड़ा थाना के एएसआइ मो मुख्तार समेत अन्य जवान शामिल थे. कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप है.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...