Ranji Trophy: इस टीम के आखिरी दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा शतक, रचा इतिहास

Ranji Trophy: बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई के आखिरी दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। मुंबई की दूसरी पारी में नंबर-10 बल्लेबाज तनुष कोटियन ने नाबाद 120 और नंबर-11 बल्लेबाज तुषार देशपांडे ने 123 रन की पारी खेली है। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में दूसरा मौका है, जब किसी पारी में नंबर-10 और नंबर-11 बल्लेबाजों ने सेंचुरी लगाई है।

Ranji Trophy: आखिरी बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

दरअसल, रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में बड़ौदा और मुंबई के बीच मैच खेला गया। मुंबई की दूसरी पारी में तनुष और तुषार ने सेंचुरी लगाईं। इसके बल पर मुंबई की टीम दूसरी पारी में 569 रन बनाई और बड़ौदा के सामने जीत के लिए 600 रन का टारगेट रखी। इसके जवाब में बड़ौदा ने तीन विकेट खोकर 121 रन बनाए। आखिरी दिन होने के कारण मैच ड्रॉ हो गया।

Ranji Trophy: सेमीफाइनल मुकाबला

वहीं, रणजी ट्रॉफी 2024 के चौथे क्वार्टर फाइनल में सोमवार को आंध्र प्रदेश को हराकर मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब 2 मार्च से रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मध्य प्रदेश और विदर्भ के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल भी 2 मार्च से मुंबई और तमिलनाडू के बीच खेला जाएगा।

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...

Jamshedpur Murder Case: जमशेदपुर में Hotel कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का...

जमशेदपुर के चांडिल में होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। 15 लाख में हत्या की सुपारी दी गयी थी। छह...