बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढकवाहाचक गांव में सनकी पति चंदन यादव ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी सिंधु देवी 24 वर्ष के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी सिंधु देवी को पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में सनकी पति के द्वारा गोली मारने की बात सामने आ रही है ।
जख्मी पत्नी का बयान दर्ज कराया जा रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। आरोपी पति घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है।
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


