Advertisment

पूर्व DGP और सुपर-30 के संस्थापक अभयानंद द्वारा 100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप की घोषणा

पटना : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित केएल डीम्ड-टू- बी यूनिवर्सिटी ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कैरियर बनाने का लक्ष्य रखने वाले छात्रों के लिए केएल ने पोस्टर लॉन्च की घोषणा की है। घोषणा चौथी मंजिल सुम्भा कॉम्प्लेक्स वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड पटना में शुक्रवार को दोपहर एक बजे की गई। आयोजन में बिहार के पूर्व डीजीपी और सुपर-30 के संस्थापक अभयानंद और डॉ. जे श्रीनिवास राव (डायरेक्टर ऑफ एडमिशन्स) केएल यूनिवर्सिटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी और सुपर-30 के संस्थापक अभयानंद ने कहा कि 43 वर्ष पहले स्थापित केएल यूनिवर्सिटी एक बहुत ही बेहतर यूनिवर्सिटी है जो विगत कई वर्षों से बेहतर प्लेसमेंट भी उपलब्ध करा रही है। हमारे बिहार के छात्रों के लिए एक बेहतर यूनिवर्सिटी है। विगत कई वर्षों से हमारे बिहार के स्टूडेंट्स इस यूनिवर्सिटी में अच्छी पढ़ाई कर रहें हैं। हम बिहारवासी गौरवान्वित होंगे की इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी का काउंसलिंग सेंटर एवं नामांकन परीक्षा हेतु सभी सुविधा हमारे पटना में ही उपलब्ध हो गई।

केएल यूनिवर्सिटी के एडमिसन डायरेक्टर डॉ. जे श्रीनिवास राव ने कहा कि हमारी यूनिवर्सिटी विगत कई वर्षों से NIRF एवं NAAC के ग्रेडिंग मे अव्वल रहा है। 2023 में NIRF रैंक 28 एवं NAAC A++ ग्रैड है। यूजीसी का नंबर-1 केटेगरी का यूनिवर्सिटी है जहां 100 फीसदी प्लेसमेंट उपलब्ध कराई जा रही है। विगत वर्ष B.TECH-ECE की स्टूडेंट हर्षिणी का 50 लाख वार्षिक वेतन पर प्लेसमेंट हुआ है।

विगत वर्ष बिहार से लगभग 300 स्टूडेंट हमारी संस्था में नामांकन कराएं हैं। हम स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारी नामांकन परीक्षा KLEEE-2024 में 100 करोड़ रुपए का मेरिट स्कॉलरशिप की शुरुआत की है, जिसमें 35 करोड़ केएलईईई मेरिट छात्रों के लिए, 30 करोड़ जेईई मेंस में 96 पर्सेन्टाइल और उससे अधिक पाने वाले, 15 करोड़ इंटर विज्ञान के अव्वल छात्रों के लिए और 20 करोड़ रुपए मैनेजमेंट, साइंसेज और ह्यूमैनिटीज के स्टूडेंट्स लिए है। नए वर्ष की नामांकन परक्रिया प्रारंभ करते हुए हमें अपार खुशी हो रही है।

डॉ. जे श्रीनिवास ने मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी और सुपर-30 के संस्थापक अभयानंद को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर सत्कार के साथ धन्यवाद प्रदान किया। सुपर-30 के संस्थापक अभयानंद के हाथों दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ के साथ पोस्टर और एडमिशन फॉर्म प्रसारित किया गया। मौके पर बिहार के बिहार के पूर्व डीजीपी और सुपर-30 के संस्थापक अभयानंद और डॉ. जे श्रीनिवास राव (डायरेक्टर ऑफ एडमिशन्स) बिहार-झारखंड-यूपी के जोनल हेड एमडी इब्राहिम, क्षेत्रीय मैनेजर और काउंसलर उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...