‘तेजस्वी ने राजनीति में खींच दी है एक लंबी लकीर’

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता किया गया। इस प्रेसवार्ता में सांसद मनोज झा ने मीडिया को संबोधित किया। मनोज झा ने कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के कवरेज के लिए राजद, तेजस्वी और हम सभी आपके शुक्रगुजार हैं। 3500 से ज्यादा किलोमीटर चला गया। तेजस्वी 15 घंटे सड़क पर होते थे। हर जाति, हर वर्ग और हर समुदाय के लोग सड़क पर थे। खासकर युवा और महिलाएं सड़क पर थे। यात्रा के अंतिम दिनों में दवा खाकर तेजस्वी यावद ने नुक्कड़ सभा की। क्योंकि उनकी सेहत खराब थी।

मनोज झा ने कहा कि नौकरी मतबल तेजस्वी, अस्पताल मतलब तेजस्वी, भरोसा मतलब तेजस्वी और ये बिहार के गांव गांव के लोग कह रहे हैं। साइकोलॉजी तौर पर तेजस्वी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है लेकिन तेजस्वी ने एक लंबी लकीर खींच दी है। तेजस्वी ने बिहार की राजनीति में जो लंबी लकीर खींची है। अब इसी पर बिहार में राजनीति होगी। मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर के मुद्दे पर नहीं।

उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा में जो लोग आए उसे भीड़ मत कहिए क्योंकि जो लोग आ रहे हैं उनकी आंखों में भरोसा है। उन्हें आज और अभी मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी यादव चाहिए। मनोज झा ने कहा कि जन विश्वास महारैली कल यानी तीन मार्च सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह महागठबंधन बिहार की रैली है, जो भी लोग शिरकत करना चाहेंगे उनका स्वागत है। हमने अलग से किसी को इनविटेशन नहीं भेजा है।

महागठबंधन के विधायकों के टूट पर सांसद मनोज झा ने कहा कि विधायक टूटे हैं। लेकिन स्पीकर नंदकिशोर यादव को हमने पत्र लिखकर आग्रह क्या है कि आप इस पाप का भागीदार मत बनिए। क्योंकि जो लोग भी दल-बदल किए हैं उनकी सदस्यता जानी चाहिए और स्पीकर यह पहल करेंगे।सुप्रीम कोर्ट तक हमलोग जाएंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हम हमेशा अपेक्षा करते हैं। उद्घाटन किए हुए चीजों का उद्घाटन ना करें और देश के प्रधानमंत्री को उस पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...