मनोज झा ने कहा- तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में लोगों में जबरदस्त उत्साह

पटना : तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर राजद के राज्यसभा सासंद मनोज झा ने एक बड़ा बयान दिया है। मनोज झा ने कहा कि इतने वर्षों से मैं राजनीति में हूं लेकिन जो तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा में जनता का जो उभार देखने को मिल रहा है मैने पहले कभी नहीं देखा। तेजस्वी अबतक 22 जिले का कवर कर चुके हैं। हर जिले में पहले सभाएं हुई। लेकिन अब तय हुआ है कि तीन मार्च को पटना में महारैली है, इसलिए अब रोड शो किया जाए।

मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव के लिए पारंपरिक वोटर नहीं बल्कि हर तबके लोग उनके साथ खड़े हैं। रात के दो बजे महिलाएं तेजस्वी को देखने के लिए खड़ी रहती हैं। मनोज झा ने कहा कि सच तो ये है की तेजस्वी ने बिहार का व्याकरण बदल का रख दिया है। लोग अब मंदिर-मस्जिद और हिंदू मुस्लिम नहीं सुनना चाहते हैं। मनोज झा ने कहा कि हर रैली में ये सुना गया कि तेजस्वी का मतलब नौकरी। राजद नेता कहा कि तेजस्वी का ये यात्रा का असर आने वाला लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में एक अलग ही व्यापक रूप में दिखेगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...