Big Breaking-धनबाद में भीषण आग से मची भगदड़

धनबादः धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अचानक भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के बीच चीख पुकार मच गई। मरीज और उसके परिजन अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।

भीषण आग ने डायलिसिस वार्ड को अपनी चपेट में लिया

आग एसएनएमएमसीएच के द्वितीय तल पर स्थित डायलिसिस वार्ड में लगी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया।आग ने पूरी तरह से डायलिसिस वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों की भयावह रूप बाहर से देखने को मिल रही थी।

धनबाद आग 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने ये क्या बोल दिया….

अस्पताल के अंदर चारों ओर धुंआ ही धुंआ भर गया। धुंआ अस्पताल के उपर तक नजर आ रहा था, लेकिन उस वक्त अस्पताल में मौजूद होमगार्ड के जवानों, आउटसोर्सिंग कर्मियों, सफाई कर्मियों ने दिलेरी दिखाई और डायलिसिस वार्ड से मरीजों को फौरन बाहर सुरक्षित निकाल लिया।

वहीं मौके कर मौजूद एसडीएम उदय रजक ने कहा कि भीषण आग अस्पताल के सेकेंड फ्लोर के डायलिसिस वार्ड में लगी थी। दमकल की चार वाहनों के जरिए आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह केजुअल्टी की बात अस्पताल प्रबंधन के द्वारा नहीं कही जा रही है, साथ ही मौके पर पहुंचे सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि फिलहाल कोई केजुअल्टी नहीं हुई है, सभी मरीज सुरक्षित है।

 

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...