महिला अधिवक्ता के घर से 20 लाख के जेवरात चोरी

रांची: महिला अधिवक्ता के कांके रोड भगत पेट्रोल पंप के बगल में स्थित घर से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है.

मामले में अधिवक्ता मनीषा प्रियदर्शनी भगत ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि एक मार्च की सुबह 11 से 12 के बीच घर में मां विजया पाहन के कमरे से सोने के जेवरात की चोरी कर ली गयी. चोरी में दो अज्ञात महिलाएं शामिल थीं.
जो भगत पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुई हैं. उन्होंने कहा है कि घटना के वक्त मां नाश्ता करने नीचे रसोईघर में गयी थीं. मैं बाथरूम में स्नान कर रही थी.

बड़ा भाई इशान भगत जिम से आकर अपने कमरे में आराम कर रहा था. जब मेरा भाई नीचे से ऊपर आया, तब देखा कि बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद है.

मेरे हल्ला करने पर भाई ने दरवाजा खोला. इसके बाद मैं मां के कमरे में गयी, तब देखा कि गोदरेज का लॉकर खुला है. सारा सोना गायब है. फिर मां को नीचे से बुलाने पर मां ने बताया कि चोरी गये जेवरात का मूल्य 20 लाख रुपये होगा.

इसमें मां के पुराने जेवर, मेरा जेवर और बड़े भाई की सगाई के लिए खरीदे गये जेवर भी शामिल है. चोरी गये जेवरात में सोने का दो हार सेट, दो सोने की भारी चेन, कान का झुमका तीन सेट, कान का टॉपस आठ सेट, सोने का पेडेंट दो पीस, सोने का मंगलसूत्र एक पीस, सोने की चूड़ी तीन सेट, चांदी का पायल एक सेट, बच्चे का चांदी की वाली एक सेट और मोती का तीन सेट शामिल हैं.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...