दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, अब हर महीने देगी इतने रुपए

आज यानी 4 मार्च को दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का दसवां बजट पेश किया गया. आप सरकार की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने विधानसभा में 76000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. दिल्ली सरकार का यह बजट महिलाओं के लिए खास रहा. दिल्ली सरकार ने राज्य की सभी महिलाओं के लिए 1 हजार रुपए प्रति महिने देने की घोषणा की है.

इस बार के बजट में दिल्ली की जनता को कई सौगातें मिली है. महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रति महिने दी जाएंगी और साथ ही दिल्ली की जनता को फ्री बिजली-पानी की सुविधा मिलती रहेगी. दिल्ली सरकार ने इस बार शिक्षा के लिए 16 हजार 396 करोड़ का बजट रखा है.

वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने विधानसभा में बजट के दौरान अपने भाषण में कहा, “अब तक अमीर का बच्चा अमीर होता था, गरीब का बच्चा गरीब ही रह जाता था. यह राम राज्य की परिकल्पना के उलट था.  केजरीवाल सरकार ने इसे बदला है. आज मजदूरों के बच्चे भी मैनेजिंग डायरेक्टर बन रहे हैं. दिल्ली देश में 1 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में प्रति व्यक्ति आय वाली सिटी में सबसे आगे है. दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है.

मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 साल में 2014 से 2024 के बीच अपने जीवन में बहुत बड़ा बदलाव देखा है. इन दस सालों में दिल्ली वालों ने निराशा से आशा तक का सफर तय किया है. इन दिनों में दिल्ली ने बदलते स्कूल, अस्पताल और सड़कें देखी हैं. दिल्ली अपने राम राज्य की तरफ बढ़ रही है. हम सब इसके गवाह हैं.

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...