जमशेदपुर में पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर से पुलिस ने फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर आधार इनेबल्ड भुगतान उड़ाने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के नवादा जिले के गेदाड़ी गांव का रहने वाला है। इसकी जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि यह साइबर ठग कमलपुर के प्रज्ञा केंद्र में गया था और उसने आधार इनेबल्ड भुगतान निकालने का काम किया था। इसके बाद प्रज्ञा केंद्र के मालिक ने घटना की सूचना कमलपुर थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई और सोमवार को राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को बताया कि राजा कुमार को आधार का फिंगरप्रिंट और आधार में जुड़ा मोबाइल नंबर गया का रहने वाला प्रवीण कुमार देता था। यह लोग कई तरीके से फिंगरप्रिंट का जुगाड़ करते थे। यह साइबर ठग अक्सर किसी गांव में जाकर बताते हैं कि वहां लोन देने की नई योजना आ रही है और ग्रामीणों का फिंगरप्रिंट आधार से जुड़ी जानकारी और आधार में जुड़े नंबर से ले लेते हैं और फिर फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर साइबर ठगी करते हैं।

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img