आदिवासियों की जमीन – हड़पी जा रही, पर आदिवासी नेता चुप:जयराम 

साकची में सुनील महतो के शहादत दिवस पर जनसभा 

जमशेदपुर: साकची स्थित आगबगान मैदान में सोमवार को शहीद सांसद सुनील महतो का शहादत दिवस झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से मनाया गया।

इस मौके पर जनसभा का आयोजन भी हुआ। मौके पर जनसभा को समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि आदिवासी हितैषी सरकार भी आदिवासियों की जमीन बचाने में नाकाम साबित हुई है।

आदिवासियों को उनकी रैयती जमीन से बेदखल किया जा रहा है, लेकिन आदिवासियों की हितैषी नेता चुप हैं। आदिवासियों की जमीन के लिए सीएनटी व एसपीटी कानून बने हैं। इसके बाद भी आदिवासियों की जमीन को हड़पा जा रहा है।

झारखंड हमारा है। लेकिन रोजी-रोजगार में प्राथमिकता बाहरियों को दिया जाएगा तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हमें हमारा हक व अधिकार मिले इसलिए झारखंड अलग राज्य बना। जयराम महतो ने कहा कि शहीद सांसद सुनील महतो की हत्या 20 साल पहले हुई थी।

लेकिन अब तक उनकी हत्या करने वालों के खिलाफ सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया। राज्य सरकार सुनील महतो हत्याकांड की एनआइए से जांच कराए। इतने साल के बाद भी झारखंड के पुत्र सांसद सुनील महतो की हत्या का राज नहीं खुला है। क्योंकि उनकी हत्या का राज खुलेगा तो कई नामी-गिनामियों का नाम उजागर हो जाएगा।

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...