Advertisement
Advertisement

अशोक का तंज, कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपना देख रहे हैं लालू यादव

पटना : पूर्व मंत्री व जदयू नेता अशोक चौधरी ने राजद सप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा है। अशोक चौधरी ने लालू यादव पर वार करते हुए कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट किसका हुआ है। सीएम नीतीश कुमार का तो नहीं हुआ है न। बता दें कि लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार का दिमाग खराब हो चुका है।

लालू यादव द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए गए टिप्पणी पर अशोक चौधरी ने कहा कि राजनीति में बोलने का एक स्तर होना चाहिए। राजनीति का स्तर हम वैचारिक रूप से किसी से अलग हो सकता है। लेकिन व्यक्तिगत किसी पर टिप्पणी करना ये राजनीति का अच्छी परंपरा नहीं है। आज के राजनीति में जब नीतीश कुमार के साथ रहते हैं तो नीतीश चालीसा का पाठ करते है और जैसे ही गठबंधन से हटे तो व्यक्तिगत टिप्पणी करना शुरू कर दिया।

अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा एक भी व्यक्ति जो सुबह से शाम करता हो। बिहार की राजनीति में कोई दूसरा नाम बता दीजिए। तेजस्वी यादव के जदयू के 2024 में समाप्ति वाले बयान पर चौधरी ने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपना देखना खराब बात थोड़ी है। पीएम मोदी पर लालू यादव के असली हिंदू वाले बयान पर पूर्व मंत्री ने कहा कि आज बिहार में डेवलपमेंट और ओरिएंटेड की बात कोई नहीं करता है। विकास के बात पर बहस नहीं होकर बस असली हिंदू नकली हिंदू यही अब बहस विपक्ष के द्वारा किया जा रहा है।

अशोक चौधरी ने कहा कि प्रदेश कैसे आगे बढ़े कैसे बिहार का विकास हो इस पर तो बहस नहीं हो रहा है। चौधरी ने कहा कि 2005 के पहले वाला बिहार क्या था? उस समय 24 हजार करोड़ का बिहार था और आज दो लाख 68 हजार करोड़ का बिहार हुआ। ये बिहार किसने बनाया। आज तक नीतीश कुमार पर न कोई भ्रष्टाचार का आरोप है ना है कोई करप्शन का आरोप है। वैसे व्यक्ति पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...