PM के साथ मंच साझा नहीं करेंगे CM

पटना : पीएम नरेंद्र मोदी आज फिर बिहार दौरे पर बेतिया आ रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार बेतिया में पीएम मोदी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। पीएम मोदी बेतिया में आज ही सभा करने वाले हैं। इस मौके पर पीएम कई बड़ी घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी सात मार्च को विदेश दौरा पर जा रहे हैं। नीतीश आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि दो मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय में पीएम मोदी की जनसभा हुआ थी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिमी चंपारण के बेतिया में रहेंगे। पांच दिनों के भीतर पीएम दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। पीएम लगभग 8700 करोड़ से अधिक की रेल, सड़क और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस से संबंधित विभिन्न बुनियादी ढांचा संबंधी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री 109 किलोमीटर लंबी इंडियन ऑयल की मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। इससे बिहार राज्य और पड़ोसी देश नेपाल में खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन उपलब्ध होगा।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...

Chandrapura Cow Theft: चंद्रपुरा के जोरूवा में गौ चोरी के आरोप...

Chandrapura Cow Theft: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जोरूवा में अहले सुबह गौ चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया।...