बकरी चराने गई 3 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में मातम

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में कोदरकट गांव में बकरी चराने गई 3 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि कोदरकट गांव की बेबी कुमारी, पुष्पा कुमारी और रुखसाना खातून बकरी चराने गई थी। लौटने के क्रम में तालाब के किनारे पहुंचने पर एक बच्ची का पैर फिसला और वह तालाब में चली गई। जिसे बचाने के लिए दो अन्य बच्चियां भी तालाब में गिर गई, लेकिन तीनों बच्चियां तालाब से निकल नहीं पाई और तीनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

तालाब में डूब रही तीनों किशोरियों को बचाने के लिए एक बच्ची शोर मचाते गांव की ओर दौड़ी। ग्रामीण जबतक तालाब पर पहुंचते तबतक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...