ससुराल में जिंदा जली महिला, अस्पताल में मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में ससुराल में जिंदा जली महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के खातिर महिला को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर हत्या की है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव वार्ड संख्या-7 की है।

बताया जाता है कि फुलवरिया गांव निवासी दीपक कुमार यादव की पत्नी ट्विंकल कुमारी को कल यानी शुक्रवार की दोपहर पति और ससुराल वालों ने पहले फांसी लगाया और फिर एसीड डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी ट्विंकल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अहले सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि तीन साल पहले सामर्थ्य के अनुसार पांच लाख रुपए और पांच भर सोना का जेवर देकर ट्विंकल की शादी दीपक के साथ किया था। दीपक कमाता कुछ नहीं है और बार-बार दहेज की डिमांड करता था। दहेज में सोने का चेन मांगने के लिए बराबर दबाव बनाया जा रहा था। इस बीच दीपक दूसरी लड़कियों से भी बातचीत करने लगा था जिसका विरोध उसकी पत्नी कर रही थी।

पिछले 10 दिनों से इसी बात को लेकर दोनों में लगातार विवाद हो रहा था। कल दोपहर ट्विंकल को उसके ससुराल वालों ने घर में बंद कर आग लगाकर जला दिया। महिला की मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल कराया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...