पालीगंज Live : शाह की हुंकार, कहा- भू-माफियाओं को उल्टा लटाकर कर देंगे सीधा, घोटालेबाज हैं लालू-गांधी परिवार

पालीगंज : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। शाह पालीगंज में पिछड़ा-अति पिछड़ा महासम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह जनसभा में आए लोगों का अभिवादन किया। साथ ही विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया। उन्होंने कहा कि जनता ने हमारी झोली कमल से भर दी। 2014 में आपने पीएम नरेंद्र मोदी को 31 सीटें दी। 2019 में आए तो आपने 39 सीटें दी और 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी की झोली में डालना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इतने सालों से कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद यादव सत्ता में रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर का सम्मान करने का काम नहीं किया। बिहार के पिछड़े वर्ग के हितैषी और बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने परिवार का सम्मान किया। लालू भी पूरा जीवन पिछड़ों के नाम पर परिवार के लिए जिए। सोनिया गांधी का एक मात्र लक्ष्य है- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। लालू का एक मात्र लक्ष्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना। गरीब का अगर कोई भला कर सकता है तो केवल और केवल नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी कर सकती है।

शाह ने कहा कि लालू प्रसाद ने सिर्फ पिछड़ा, अति-पिछड़ा और गरीबों की भूमि हथियाने का काम किया है। मैं लालू प्रसाद की पार्टी को चेताने आया हूं कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बन गई है, भूमि माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम हमारी सरकार करेगी। हमारी डबल इंजन की सरकार एक कमेटी गठन करेगी और जिन-जिन ने गरीबों की भूमि हथियाई है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी और उन्हें जेल में डालने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी ने किया। 80 करोड़ लोगों को पांच किलो मुफ्त अनाज देने का काम मोदी ने किया। 12 करोड़ गरीबों को शौचालय देने का काम मोदी ने किया। चार करोड़ गरीबों को आवास देने का काम मोदी ने किया। 10 करोड़ गरीब माताओं को उज्ज्वला के तहत गैस सिलेंडर देने का काम मोदी ने किया। 14 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी है। राजद ने चारा घोटाला, वर्दी घोटाला, पाइप घोटाला, रेलवे होटल के आवंटन में घोटाला और बालू घोटाला किया और अरबों रुपए की बेनामी संपत्ति बेटे-बेटियों के नाम की। कांग्रेस ने कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, टूजी घोटाला, ऑगस्ता वेस्टलैंड घोटाला और चिटफंड आदि घोटाला किया। जबकि नरेंद्र मोदी पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।

शाह ने कहा कि राजद और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी है। लालू प्रसाद ने सिर्फ पिछड़ों, अति-पिछड़ों और गरीबों की भूमि हथियाने का काम किया। कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद यादव इतने सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर का सम्मान करने का काम नहीं किया। बिहार के पिछड़े वर्ग के हितैषी और जननायक कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने परिवार का ही सम्मान किया। लालू भी पूरा जीवन पिछड़ों के नाम पर परिवार के लिए जीते रहे।

एसके राजीव और विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...