कल खूंटीवासियों को मिलेगी तीन सौगात, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी रहेंगे मौजूद

खूंटी. स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर कल खूंटीवासियों को तीन सौगातें मिलेगी। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल रांची खूंटी फोर लेन बाइपास रोड, रांची खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण एवं खूंटी कर्रा बेड़ो टू लेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मंत्री अर्जुन मुंडा भी खूंटी में मौजूद रहेंगे।

रांची खूंटी फोर लेन बाईपास रोड तुपुदाना (एनएच 20, पुराना 75E) से कुंडीबर टोली तक बनेगा, जो रांची, खूंटी और चाईबासा जिला को जोड़ेगा। इस रोड के बन जाने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इससे लोगों को यात्रा करने में कम समय लगेगा।

इस परियोजना से बड़े अवसर सृजित होंगे- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस परियोजना के पूरे होने से स्थानीय लोगों के लिए बड़े अवसर सृजित होंगे। भगवान बिरसा मृग विहार, पंचघाघ और हिरणी जलप्रपात जैसे स्थानीय पर्यटन स्थलों की जरूरतों को भी पूरा करेगी। आसपास के स्थानों में स्थित कई खनन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री मुंडा ने बताया कि खूंटी कर्रा बेड़ो रोड भी महत्वपूर्ण है। यह रोड खूंटी, रांची और लोहरदगा जिले को जोड़ेगा। लगभग 138 किलोमीटर इस रोड के बन जाने से भविष्य में प्रस्तावित संबलपुर रांची एक्सप्रेसवे आर्थिक कॉरिडोर का यह हिस्सा होगा। साथ ही रांची गुमला (एन एच 23), खूंटी तोरपा कोलेबिरा (एन एच 143 डी), गुमला सिमडेगा राउरकेला (एन एच 143) और रांची चाईबासा (एन एच 20) से लोगों के लिए अच्छी कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

पर्यटन का भी विकास होगा- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

उन्होंने कहा कि इस रोड के बनने से क्षेत्र में पर्यटन का भी विकास होगा। सोनमेर मंदिर, महामाया मंदिर, साईं मंदिर, लतरातू डैम, घाघारी धाम, नेतरहाट और बेतला जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच पथ बन जाएगा और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगा।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...