निरसा में हाइवा का डाला आया 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में, दो मजदूर झूलसे, एक की मौत

निरसा/धनबाद. शनिवार की दोपहर निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा मोड़ स्थित मनोरंजन हाइवा बॉडी गैराज में दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से कंचनडीह गांव निवासी दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इससे नसीम नामक एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि आजाद नामक दूसरे मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

घायल को स्थानीय लोग उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस एवं गलफरबाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन एवं स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से रोका।

मिली जानकारी अनुसार, मुगमा मोड़ स्थित मनोरंजन हाइवा बॉडी गैराज में एक हाइवा में दो मजदूर गाड़ी के नीचे घुसकर रंग कर रहे थे। तभी चालक ने हाइवा का डाला उठा दिया। इससे हाइवा का डाला ऊपर से जा रहे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया और हाइवा में करंट फैल गया। इससे कार्य कर रहे दोनों मजदूर बुरी तरह से झूलस गए। एक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...