Advertisment

पटना से कटिहार मात्र 04 घंटे में, पीएम करेंगे वंदे भारत का शुभारंभ

पहले कटिहार और किशनगंज से पटना आने में छूटते थे पसीने अब सफर होगा आसान

पटना से कटिहार वन्दे भारत – पहले बिहार के पूर्वी जिलों से राजधानी पटना जाने के नाम पर ही लोगों के पसीने छूट जाते थे लेकिन आज सीमांचल के लोगों को एक खास तोहफा मिलने जा रहा है जिसके बाद कटिहार से पटना की दुरी होगी मात्र 04 घंटे की। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सौगात बिहार वासियों को देने वाले हैं। यह खास तोहफा है ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत का शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन चलेगी। न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल में यह ट्रेन मात्र 07 घंटे में पटना पहुंची थी, मतलब साफ है कि अब पटना से न्यू जलपाईगुड़ी का सफर भी मात्र 07 घंटे में ही पूरा होगा।

वंदे भारत मंगलवार को छोड़कर प्रत्येक दिन न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 05:15 बजे खुलेगी, और 06:15 बजे किशनगंज, 07:45 बजे कटिहार और 12:10 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन फिर वापसी में पटना से 13:00 बजे खुलेगी और 17:35 बजे कटिहार, 18:44 में किशनगंज रुकते हुए 20:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए कटिहार रेल मंडल में 26 की संख्या में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का भी शुभारंभ करेंगे। कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे इसके साथ ही अनोखा भोजन का माहौल प्रदान करने के लिए 08 रेलवे कोच रेस्टोरेंट का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे।

वंदे भारत ट्रैन में चला स्वच्छता अभियान, 14 मिनट में साफ हो गया पूरा ट्रैन

 

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...