भारत सरकार ने 11 मार्च की शाम देशभर में सीएए लागू कर दिया है. देश में सीएए लागू होने के बाद इसे समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले दोनों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. वहीं तमिलनाडु में इसे लेकर विरोध देखा जा रहा है. सीएए पर साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसका विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

बता दें थलापति विजय ने बीते कुछ समय से पहले ही अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है. जिसका नाम तमिलागा वेट्री कड़गम है.
थलापति विजय ने अपनी पार्टी के माध्यम से कहा कि वो तमिलनाडु में सीएए लागू नहीं होने देंगे.
थलापति विजय ने एक्स पर तमिल में पोस्ट करते हुए लिखा- ऐसे देश जहां के सभी नागरिक सामाजिक सद्भाव के साथ रहते हैं वहां सीएए जैसी किसी भी कानून को लागू करना स्वीकार नहीं किया जाएगा. विजय ने आगे यह भी कहा कि तमिलनाडु सरकार यह सुनिश्चित करे कि तमिलनाडु में सीएए लागू न हो.


















