हर्ष फायरिंग में नहीं आपसी विवाद में बदमाश ने मारी गोली

बेगूसराय : बेगूसराय में सोमवार की रात शादी में हुए हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली नहीं लगी। बल्कि, आपसी विवाद में ही गांव के ही बदमाश ने सटकर उसको गोली मार दी थी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात जिनेदपुर पैक्स अध्यक्ष बलवंत राय के बेटी की शादी थी। इसी दौरान नाच गाना के बीच गोली चलने की आवाज आई। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

लोगों ने देखा कि गांव के ही शंभू राय के पुत्र सिंटू कुमार (बातुल) गोली लगने से जख्मी हो गया है। आनन-फानन में लोगों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया है। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले हर्ष फायरिंग की बात सामने आई। जख्मी युवक सिंटू कुमार उर्फ (बातुल) ने बताया कि गांव के ही एक बदमाश लक्ष्मण सरदार के भतीजे से पूर्व में उसकी लड़ाई हुई थी। जिसका नाम आशीष था। इसी आपसी विवाद में लक्ष्मण पर बीती रात उसे गोली मारने का आरोप लगाया है।

हर्ष फायरिंग में नहीं आपसी विवाद में बदमाश ने मारी गोली :

बता दें कि गोली से जख्मी युवक सिंटू कुमार (बातुल) का भी अपराधी इतिहास रहा है। इस पर नगर थाना में लूट सहित आर्म्स एक्ट मामले के दोषी है। फिलहाल बेल पर बाहर था। वहीं गोलीबारी के इस मामले में बेगूसराय पुलिस कई एंगलों से जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मुफ्फसिल ने बताया कि लूट सहित आर्म्स एक्ट और मारपीट मामले में प्राथमिकी मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही सिंटू कुमार उर्फ बातुल अपने फर्द बयान में पुरानी रंजिश बताया है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...

कटिहार में गरजा बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर उजड़े सैकड़ों आशियाने

कटिहार : कटिहार कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। जिले में वर्षों से बसे लोगों के आशियाने देखते...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाइवा वाहन से भारी मात्रा में गांजा...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में पुलिस ने एनएच-19 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img