Breaking : राजभवन पहुंचे जमा खान

पटना : बिहार कैबिनेट का आज शाम 6.30 बजे विस्तार होने वाला है। नेताओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है। अभी-अभी जदयू कोटे से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जमा खान राजभवन पहुंच गए हैं। उन्हें भी एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ लेनी है। बता दें कि शाम 6.30 बजे राजभवन में एनडीए गठबंधन की शपथ ग्रहण समारोह होना है।

पूर्व मंत्री जमा खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं संघर्ष करना जानता हूं। जो जिम्मेवारी मुझे पिछली बार भी मिला था आपने देखा था कि मैं पूरी तरीके से उसे जिम्मेवारी को निभाया था। जाम खान ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के लिए बहुत सारे काम किए हैं और इस उम्मीद परम उनके साथ आगे काम करते रहेंगे।

जमा खान ने कहा कि हम केवल मुसलमान के लिए ही नहीं हर समाज के लिए काम किया है और उनके साथ पार्टी हमेशा खड़ी है। जाम ने कहा कि नीतीश कुमार पहले ऐसे नेता हैं जो विकास के साथ-साथ भाईचारा और मोहब्बत निभाते हुए पूरे बिहार में काम किया है। जनता के बीच में मैं निश्चित तौर पर नेता के नेतृत्व में काम करूंगा। अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करुंगा। जमा खान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लोकसबा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के घटक दल 40 की 40 सीट जीतेंगे और यह बात पूरा दुनिया जानती है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...