BPSC अभ्यर्थी को नहीं मिली एंट्री तो दीवाल फांदकर घुसे एग्जाम सेंटर, कहा- बात करने दीजिए

भागलपुर : भागलपुर के मारवाड़ी पाठशाला में चल रहे बीपीएससी परीक्षा में समय पर नहीं पहुंचने पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं करने दिया तो छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को दीवाल और ग्रिल फांदकर एग्जाम सेंटर घुस गए। जिसकी तस्वीर सामने आई। आपको बता दे कि बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा शुक्रवार को दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हुआ। दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 2:30 से शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा पहले शिफ्ट के दौरान कुछ अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर की दीवार और ग्रिल बांधकर अंदर घुसते नजर आए।

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बाद बावजूद भी यहां पर छात्र-छात्राएं दीवाल एवं ग्रिल को फांदकर एग्जाम सेंटर प्रवेश गए। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एग्जाम गाइडलाइंस के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर एंट्री करने का निर्देश दिए गए थे। लेकिन कुछ परीक्षार्थी समय पर नहीं पहुंच पाए और परीक्षा केंद्र के में गेट बंद हो गया। एग्जाम सेंटर पर लेट आने के वजह से परीक्षार्थी को अंदर जाने से रोका गया तो उनमें से कुछ दीवार और ग्रिल फोन कर अंदर घुस गए।

12वी परीक्षा में मामला आया था सामने

बता दें कि पिछले दिनों आयोजित हुई बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के दौरान भी ऐसा मामला सामने आया था। जब एग्जाम सेंटर पर देरी से पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी गई तो दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की थी । इस दौरान छात्राओं ने कुछ केंद्रों पर पथरवाजी भी किया था।

निर्देश के अनुसार सुबह 9:00 बजे एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया गया था। इस बीच कुछ स्टडेंट्स और पेरेंट्स ने एग्जाम सेंटर के बाहर हंगामा भी किया। जबकि कुछ छात्राएं एग्जाम सेंटर के गेट पर चढ़ गईं और चहारदीवारी फांदकर एग्जाम सेंटर के अंदर घुसने की कोशिश भी की थी। पुलिस को बीच में आना पड़ा और लाठीचार्ज भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल भी हुआ था।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...